नशे में वकील का हंगामा: तलवार, फरसा और पिस्टल लहराकर फैलाई दहशत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर : शहर में रविवार रात एक वकील ने नशे की हालत में खुलेआम हथियार लहराकर दहशत फैला दी। तलवार, फरसा और पिस्टल के साथ उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र के पॉश इलाके रामावैली कॉलोनी का है। पुलिस के अनुसार आरोपी 41 वर्षीय वकील अंशुमान श्रीवास्तव है। वह अपने घर के बाहर बैठकर शराब पी रहा था और हथियार लहराकर राहगीरों में दहशत पैदा कर रहा था।
CG के इस जिले में कांग्रेस नेताओं के बीच बड़ा बवाल, गाली-गलौच का ऑडियो वायरल…
घटना का वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपी की पहचान कर ली। थाना प्रभारी उमेश साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मकान नंबर 124, ब्लॉक एल-5 को चारों तरफ से घेर लिया और आरोपी को हथियारों के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान 32.5 इंच की तलवार, एक पिस्टल और फरसा बरामद किया गया। पुलिस ने वायरल वीडियो और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।





