Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG CRIME : शराब के नशे में पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर मारा, शव को जंगल में दबाया; कब्र से बाहर निकले हाथ ने खोला हत्या का राज

बलरामपुर : वह शराब के नशे में था और पत्नी के साथ जंगल गया हुआ था। मामूली विवाद पर पत्नी की डंडे से मारकर हत्या कर दिया और फिर जंगल में ही उसकी लाश को दफन कर दिया था। इधर मृतिका की लाश कब्र से भी न्याय की गुहार लगा रही थी। क़ब्र से बाहर निकले उसके हाथ से हत्या के इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ में लॉन्च हुई अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना, बेटियों की शिक्षा पर होगा खास जोर

मृतक के पुत्र थे थाना में आकर यह रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके माता-पिता हीरालाल और कलावती दोनों जंगल गए हुए थे, लेकिन पिता तो घर वापस आगए लेकिन माँ घर नहीं लौटी। परिवार वालों ने पूछा कि कलावती कहां रह गई तो आरोपी ने उन्हें बता दिया कि वह उससे झगड़ा कर रही थी उसने उसे मार दिया है और जंगल में ही दफन कर दिया है।

CG में माँ बनी हैवान: नवजात को प्लास्टिक की थैली में डाल नाले किनारे फेंका

मृतिका के बेटे ने यह बात पुलिस को बताई तो पुलिस भी यह सुनकर दंग रह गई। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला का हाथ कब्र से बाहर निकला था। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को मौके पर बुलाया गया और तहसीलदार की मौजूदगी में जब शव का उत्खनन कराया गया तो उसमें कलावती की डेड बॉडी पाई गई।

Raipur News : महिला थाने के सामने आत्महत्या की कोशिश, पीड़िता की हालत नाजुक

पुलिस ने मौके पर ही पीएम कराया तो शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में यह पता चला कि सर में लगे चोट के कारण उसकी मौत हुई है। मामले में पुलिस की टीम तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026