Chhattisgarhछत्तीसगढ

शराब के नशे में वाहन चालक ने जानबूझकर किया एक्सीडेंट, गैर इरातन हत्या का मामला दर्ज

शराब के नशे में वाहन चलाते हुए ऑटो तथा पैदल यात्री को एक्सीडेंट कर किया था घटना आरोपी को पुलिस टीम गिरफ्तार कर भेजा जेल तथा घटना में प्रयुक्त कार को किया गया जप्त

जांजगीर चांपा : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 4-1-26 के रात्रि करीबन 8:00 बजे सूचना प्राप्त हुआ कि भाटापारा केरा रोड कब्रिस्तान के सामने आम रोड में ब्रेजा कार क्रमांक CG29F 3765 के चालक आरोपी अमन गोयल के द्वारा शराब के नशे में धूत होकर अपने उक्त कार को शहर के बीचो-बीच नया बस स्टैंड जांजगीर की ओर से कचहरी चौक जांजगीर की ओर अत्यधिक स्पीड में चलाते हुए तथा यह जानते हुए कि वह शराब सेवन किया हुआ है और शहर के मध्य में अत्यधिक तेजी से वाहन को चलाते हुए रोड में अपनी साइड में पैदल चल रहे नारायण सोनवान को ठोकर मारा तथा कुछ दूरी पर अपनी साइड पर चल रहे ऑटो को भी ठोकर मारा जिस ऑटो चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान पैदल यात्री का मौत हो गया है की सूचना मिलने पर आरोपी कार चालक को पुलिस टीम के द्वारा पकड़ा गया तथा आरोपी का डॉक्टरी मुलाहिजा करने पर रिपोर्ट में आरोपी चालक अमन गोयल के द्वारा अत्यधिक शराब के नशे में होना पाया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक योगिता खापरडे को दिए गए जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर तत्काल पुलिस टीम के द्वारा आरोपी अमन गोयल के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या के तहत थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी अमन गोयल के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार तथा कार मैं रखें शराब की बोतल एवं अन्य सामग्री जप्त किया गया आरोपी अमन गोयल से पूछताछ करने पर आरोपी ने शराब के नशे में जानबूझकर घटना कारित करना स्वीकार किया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.

संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी कोतवाली, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद्र राठौर,राकेश राठौर, आरक्षक विनोद राठौर, नितीश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026