FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

किसी भी व्यक्ति के अंतिम संस्कार पर डॉ खिलावन साहू ने की अनोखी पहल —

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

साहू संघ सक्ती के जिलाध्यक्ष एवं सक्ती विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू वनांचल क्षेत्र के ग्राम मोहगांव के प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिक, सेवा सहकारी समिति पतेराकला के अध्यक्ष भुनेश्वर साहू जी के माताजी स्वर्गीय श्रीमती भूरी बाई के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे,तब डॉ खिलावन साहू ने कहा कि माता जी याद में अभी और आज ही कम से कम पांच देववृक्ष, छायादार या फलदार पौधे रोपड़ करना चाहिए और आगे भी हमारे साहू समाज या अन्य किसी दूसरे समाज में कोई दिवंगत होता है तो उनकी याद को चिरस्थाई बनाने के लिए हमको बरगद, पीपल, आम,नीम या आंवला जैसे वृक्ष मौसम की अनुकूलता और पानी की व्यवस्था देखकर अवश्य लगाना चाहिए, क्योंकि वृक्षों का उपयोग हम जन्म से लेकर मृत्य तक, यहां तक कि अंतिम संस्कार एवं दशकर्म में भी वृक्ष हमारे साथ निभाते हैं,हम अपने जीवनकाल में अनगिनत वृक्षों को काटते या नष्ट करते हैं,जिसकी भरपाई करना कभी संभव नहीं है। डॉ खिलावन साहू की इस प्रस्ताव की सभी ने अपनी सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि यह अच्छी पहल है, प्रकृति की रक्षा करना और उसको संवारना सभी की जिम्मेदारी है, लोगों ने कहां कि डॉ खिलावन साहू का यह पहल साहू समाज के साथ साथ सर्व समाज को प्रेरणा देगा और इसे सभी समाज को अपनाना चाहिए।
इस मौके पर तहसील साहू संघ सक्ती के अध्यक्ष प्रकाश साहू, पूर्व मण्डल अध्यक्ष संतोष राठौर, डोड़की परिक्षेत्र अध्यक्ष योगेन्द्र साहू, विधायक प्रतिनिधि हेमंत डड़सेना, चंद्रकुमार साहू, दिनेश साहू, योगेश साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026