Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh : घर के विवाद ने ली जान, अस्पताल में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट

रायपुर : राजधानी रायपुर के संतोषी नगर इलाके में एक पारिवारिक विवाद ने दुखद मोड़ ले लिया, जहां एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिससे देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इरशाद खान अपनी पत्नी यास्मिन बानो और उनके छोटे बच्चों के साथ एक शादी में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान बच्चों के व्यवहार को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते गंभीर विवाद में बदल गई। इसके बाद यास्मिन ने कार्यक्रम में जाने से इंकार कर दिया।

JEE परीक्षा में हाईटेक नकल का खुलासा: चप्पल में मोबाइल छिपाकर पहुंचा छात्र, ऐसे हुआ भंडाफोड़

परिवार के एक पक्ष का दावा है कि नाराजगी के चलते यास्मिन ने खुद ही फांसी लगा ली। वहीं, पति उसे तत्काल फंदे से उतारकर रिंग रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गया और मायके वालों को सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर मामला और बिगड़ गया। महिला के परिजनों ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर हाथापाई हुई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

ट्रेन यात्रियों के लिए जरूरी खबर – रायपुर रेल मंडल में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य, 5 अप्रैल को कई मेमू व पैसेंजर ट्रेनें रद्द

शुक्रवार शाम को इलाज के दौरान यास्मिन ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष ने मृतका के पति पर लंबे समय से प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही यास्मिन को अक्सर परेशान किया जाता था और इस संबंध में पहले भी शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। परिजनों ने यह भी आशंका जताई है कि घटना के दिन मारपीट के बाद उसे फांसी पर लटकाया गया। महिला के शरीर पर चोट के निशान होने का भी दावा किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026