FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
ज्योतिष

Vastu Tips: इन चीजों को देखकर न करें सुबह की शुरुआत, बिगड़ सकते हैं बनते काम

Vastu Tips For Morning Routine: हर दिन की शुरुआत बहुत महत्व रखती हैं। दिन की शुरुआत शुभ, सफल और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से कई लोग सुबह कुछ खास चीजें देखने या करने की आदत डालते हैं, जैसे ध्यान लगाना, हथेली देखना या पानी का दर्शन करना। माना जाता है कि ये सब दिन की अच्छी शुरुआत में मदद करते हैं।

जानिए पाक के रक्षा मंत्री ने अपने बयान में आखिर क्यों किया छत्तीसगढ़ का जिक्र

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें सुबह उठते ही देखना शुभ नहीं माना जाता? वास्तु और ज्योतिष के अनुसार ये चीजें दिनभर की ऊर्जा को प्रभावित कर सकती हैं और नकारात्मक प्रभाव ला सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सुबह किन चीजों से परहेज करना चाहिए…

Vastu tips for home vastu tips for morning routine subah uthte hi in chizon ka dikhna laata hai durbhagya

बंद घड़ी
अगर आपकी नजर सुबह उठते ही किसी बंद घड़ी पर पड़ जाए, तो यह जीवन में रुकावटों का संकेत हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि बंद घड़ी ऊर्जा के प्रवाह को रोकती है। इसलिए ऐसी घड़ियों को कमरे में रखना ही नहीं चाहिए।

Vastu tips for home vastu tips for morning routine subah uthte hi in chizon ka dikhna laata hai durbhagya

झाड़ू और कूड़ेदान
सुबह-सुबह झाड़ू या कूड़ेदान पर नजर पड़ना आर्थिक परेशानी का संकेत माना गया है। वास्तु के अनुसार यह दरिद्रता और धन हानि का कारण बन सकता है।

Vastu tips for home vastu tips for morning routine subah uthte hi in chizon ka dikhna laata hai durbhagya

जूठे बर्तन
रात को जूठे बर्तन छोड़ देना और सुबह उठते ही उन्हें देखना नकारात्मकता को आकर्षित करता है। यह शारीरिक और मानसिक ऊर्जा पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। इसलिए कोशिश करें कि रात को ही बर्तन साफ कर लिए जाएं।

Vastu tips for home vastu tips for morning routine subah uthte hi in chizon ka dikhna laata hai durbhagya

आईना
कई लोग आदतन सुबह उठते ही शीशे में खुद को देखते हैं। वास्तु शास्त्र में यह आदत स्वास्थ्य के लिहाज़ से ठीक नहीं मानी जाती। ऐसा करने से मानसिक और शारीरिक संतुलन पर असर पड़ सकता है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026