FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
BALCO NEWS

बालको कर्मचारियों का दिवाली बोनस तय, 15% बढ़ोतरी से राशि पहुँची 1.88 लाख

कोरबा,24 सितम्बर : वेदांता समूह की भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के कर्मचारियों के लिए इस बार की दिवाली और भी खास होने जा रही है। कंपनी प्रबंधन ने बोनस (एक्सग्रेशिया) में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। बीते साल कर्मचारियों को 1 लाख 64 हजार रुपए का बोनस मिला था, जबकि इस बार यह बढ़कर 1 लाख 88 हजार 212 रुपए हो गया है।

करीब 900 नियमित कर्मचारी और लगभग 600 एग्जीक्यूटिव इस फैसले से लाभान्वित होंगे। बोनस की राशि दशहरा से पहले सभी कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी।

बैठक में बनी सहमति

सूत्रों के अनुसार बुधवार को आईआर हेड विजय चंद्रा की मौजूदगी में यूनियनों की बैठक हुई। प्रबंधन ने शुरुआत में केवल 11 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा था। हालांकि, यूनियन प्रतिनिधियों ने एक राय से इसे अपर्याप्त बताते हुए 15 प्रतिशत वृद्धि पर जोर दिया। लगभग डेढ़ घंटे चली बातचीत के बाद यूनियनें अपने प्रस्ताव पर अडिग रहीं। इसके बाद प्रबंधन ने इंटक यूनियन से अलग चर्चा की और अंततः सभी के सुझावों को मानते हुए 15 प्रतिशत वृद्धि पर सहमति बन गई।

हाइलाइट बॉक्स

पिछले साल बोनस : ₹1,64,000

इस साल बोनस : ₹1,88,212

बढ़ोतरी : 15 प्रतिशत

लाभार्थी : 900 नियमित कर्मचारी व 600 एग्जीक्यूटिव

भुगतान : दशहरा से पूर्व खातों में जमा

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026