FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Road Accident : सड़क दुर्घटना में घायल हुईं जनपद पंचायत की अध्यक्ष, पति-बच्चों को भी आई चोट

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर है. यहां जनपद पंचायत की अध्यक्ष सड़क दुर्घटना में घायल हो गई हैं. उनके साथ उनके पति और बच्चों को भी मामूली चोट आई है. हादसा जिले के सिटी कोतवाली क्षेत्र के भोइनाभाटा गांव में हुआ है.

कलेक्टर का एक्शन : 21 लापरवाह अधिकारियों को शोकॉज नोटिस, 7 दिन में समाधान के निर्देश

पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही थी

बताया जा रहा है कि बेमेतरा की जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमा दिवाकर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हेने के लिए पास के गांव  बगौद गई थी. यहां कार्यक्रम के बाद गुरुवार की रात को वापस लौट रही थी. उनके साथ उनके पति और बच्चे भी थे. इस बीच भोइनाभाटा गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए.

CG Weather Update : अगले 5 दिन तक छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिलेगी राहत, इन इलाकों में बारिश-आंधी की संभावना

पुलिस जांच में जुटी

इस घटना में जनपद पंचायत की अध्यक्ष हेमा दिवाकर, उनके पति और बच्चों को चोट आई है. इन सभी को बेमेतरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां इनका इलाज चल रहा है. हादसे के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुट गई है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026