FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News : अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर जिला प्रशासन की सख्ती, नगर निगम ने मौके पर तोड़ा अवैध कब्जा

रायपुर के जरवाय इलाके में नगर निगम जोन-8 ने बड़ी कार्रवाई की, एक एकड़ अवैध प्लाटिंग और 12 निर्माण स्थलों को ध्वस्त किया

रायपुर : राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन और नगर निगम की कार्रवाई लगातार तेज हो गई है। इसी क्रम में नगर निगम की जोन-8 टीम ने जरवाय इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब एक एकड़ निजी जमीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, उक्त जमीन पर अज्ञात लोगों द्वारा अवैध रूप से प्लाट काटकर तैयार किए जा रहे थे। इसके लिए मुरूम से सड़क भी बना दी गई थी और करीब 12 जगहों पर प्लिंथ लेवल तक निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था।

Jashpur Accident News: मृतकों की संख्या हुई छह, गंभीर घायल महिला ने तोड़ा दम

सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की सहायता से मुरूम से बनी सड़क को काट दिया। इसके साथ ही सभी अवैध निर्माणों को तोड़ते हुए प्लाटिंग की प्रक्रिया को पूरी तरह रोक दिया गया। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर की गई। जोन-8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व में अभियान चलाकर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

अस्पताल के पास मधुमक्खियों ने किया हमला, कांग्रेस नेता समेत 8 घायल

कार्रवाई के दौरान नगर निगम जोन-8 के उपअभियंता अबरार खान सहित नगर निवेश विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026