CG News – एसबीआई मेन ब्रांच के सामने चल रहा था घिनौना काम, महिला समेत दो गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री जब्त
रायगढ़ में एसबीआई मेन ब्रांच के सामने देह व्यापार का खुलासा, आरोपी और महिला साथी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी

-
एसबीआई मेन ब्रांच के सामने देह व्यापार का खुलासा
-
महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की छापामार कार्रवाई
-
मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का, जांच अभी जारी
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में एसबीआई मेन ब्रांच के सामने स्थित मकान में पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी समेत उसकी सहयोगी महिला को गिरफ्तार किया है। बाहर से महिलाओं को बुलाकर उक्त मकान में देह व्यापार का कारोबार किया जा रहा था। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील से उद्योगों को नई गति, वैश्विक मंच पर मजबूत होगा भारत — अमर सुल्तानिया
बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि एसबीआई मेन ब्रांच के सामने रोड किनारे अनिल कुमार नंदे के मकान में राहुल कुमार यादव और एक महिला द्वारा बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल रेड की योजना बनाई और एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मकान में भेजा। पाइंटर से संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर एकाएक दबिश दी।
इस दौरान आरोपी राहुल कुमार यादव, उसकी महिला सहयोगी और अनैतिक कार्य हेतु लाई गई दो महिलाएं मिलीं। तलाशी के दौरान देह व्यापार में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामग्री, दो मोबाइल फोन (रेडमी एवं वीवो) और नकद दो हजार रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कर अवैध कमाई कर रहा था।
WPL Final 2026: RCB बनाम दिल्ली कैपिटल्स – जानें लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी पर सीधे प्रसारण कहां देखें
सिटी कोतवाली थाने में आरोपी राहुल कुमार यादव और उसकी महिला सहयोगी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवा नगर मोहल्ले में पति-पत्नी द्वारा बाहर से महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार का कारोबार चलाया जा रहा है, जिस पर सीएसपी के नेतृत्व में उक्त मकान में छापेमारी की गई।





