FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ के डायमंड सिंह ध्रुव ने UPSC 2025 क्रैक किया, पहले ही प्रयास में मिला 623वां रैंक

छत्तीसगढ़ के DSP डायमंड सिंह ध्रुव ने यूपीएससी 2025 में हासिल की बड़ी सफलता, अनुसूचित जनजाति कोटे से आईपीएस या IAS की संभावना

धमतरी : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। UPSC परीक्षा में छत्तीसगढ़ से धमतरी जिले के डीएसपी डायमंड सिंह ध्रुव ने सफलता हासिल करते हुए 623वां रैंक लाया है। अनुसूचित जनजाति कोटे से उन्हें आईपीएस, आईएएस मिल सकता है। रिजल्ट आने के बाद डायमंड को बधाई देने उनके घर में लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। डायमंड सिंह ध्रुव छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 2024 बैच के अधिकारी हैं। पुलिस सेवा ज्वाईन करने के बाद भी यूपीएससी की तैयारी करते रहे।

CG Gang Rape: गुलाल लगाने आए दरिंदों ने युवती को कमरे में ले जाकर किया गैंगरेप, 3 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

आज उनके दोस्तों ने फोन कर जब बधाई दी तो वे आवाक रह गए। धमतरी जिले के ग्राम परसवानी के होनहार युवा डायमंड सिंह ध्रुव का 2024 में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही डीएसपी पद पर चयन हुआ। डायमंड सिंह ध्रुव स्वर्गीय बलराम सिंह सूर्यवंशी व शिक्षिका अंबिका सूर्यवंशी के बेटे हैं।

डायमंड बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा शिशु मंदिर मगरलोड से पूरी की और फिर हाई स्कूल की पढ़ाई रेडियंट पब्लिक स्कूल माना रायपुर से की। केवल 25 वर्ष की उम्र में उन्होंने पहली बार के प्रयास में CGPSC परीक्षा में 13वीं श्रेणी रैंक हासिल किया। डायमंड ने जेएनयू से पढ़ाई की है। दिल्ली में रहकर बिना किसी एकेडमी को जॉइन किए अपनी पढ़ाई जारी रखी। वह पिछले ढाई वर्षों से यूपीएससी की तैयारी भी कर रहे थे।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026