FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन ने आज अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार

धनबाद से मनोज कुमार सिंह कि रिपोर्ट

धनबाद: सरकारी जमीन पर बनी अवैध फैक्ट्री को हटाने की गुहार।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन ने आज अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया।

जनता दरबार में गोविंदपुर के बड़ा पिछड़ी पंचायत से आए ग्रामीणों ने बताया कि वहां सरकारी जमीन पर कब्जा करके किसी ने सोयाबीन बनाने की अवैध फैक्ट्री खोल रखी है। फैक्ट्री में दिन-रात कम होने से आसपास के ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से उक्त अवैध फैक्ट्री को हटाने की गुहार लगाई।

जनता दरबार में आईटीआई कॉलेज के लेक्चर ने उपायुक्त को बताया कि उन्हें विगत 8 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। उपायुक्त ने तत्काल आईटीआई के निदेशक से बात कर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में फर्जी बैंक अकाउंट खोलकर जमीन अधिग्रहण का मुआवजा लेने, मकान पर जबरन कब्जा करने, चिरकुंडा नगर परिषद में विवाह भवन का निर्माण करने, विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी में 30 लोगों को बिना सूचना कम से हटा देने सहित अन्य शिकायत प्राप्त हुई।

उपायुक्त ने सभी शिकायतों का समाधान करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *