Chhattisgarhछत्तीसगढ

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में डॉ. अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में संस्था के संचालक श्री आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में दिनांक- 16 अप्रैल 2025 को डॉ. बी. आर. अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में संस्थागत विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा-नवमीं से कक्षा-बारहवीं तक के विद्यार्थी सम्मिलित हुए। वाद-विवाद का विषय- मौलिक अधिकार, भारतीय संविधान का इतिहास, ससंद सदन, लोक सभा एवं राज्य सभा की कार्यविधि रखा गया।

इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एवं जज के रुप में डॉ. अभय सिन्हा (शासकीय लॉ कॉलेज जाँजगीर), श्री राजेश पाण्डेय (अधिवक्ता- न्यायालय, जाजंगीर), श्री ज्ञानेश तिवारी (विशिष्ट अतिथि), श्री आलोक अग्रवाल (संचालक-ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाजंगीर), एवं श्रीमती सोनाली सिंह (प्राचार्या-ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाजंगीर) रहें। कार्यक्रम की शुरूआत में आए हुए अतिथियों द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं माँ सरस्वती के तैल्य चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। साथ ही आये हुए अतिथियों का संस्था द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात् संस्था के शिक्षक श्री समीर कुंडू द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना प्रस्तुत की गई। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित समस्त विद्यार्थियों एवं अतिथियों को शपथ दिलवाई गई। संस्था की विद्यार्थी सौम्या बंजारे द्वारा संविधान विषय पर कविता प्रस्तुत किया गया। इस प्रतियोगिता को मुख्यतः तीन भागों में बाँटा गया जिसमें शून्य काल, प्रश्न काल एवं ससंद का संयुक्त सत्र शामिल किया गया था। प्रतिभागी विद्यार्थियों द्वारा बारी-बारी से मौलिक अधिकार, शून्य काल, प्रश्न काल एवं ससंद का संयुक्त सत्र के विषय में वाद-विवाद किया गया। दोनों सदनों के सभापति की स्वीकृति उपरान्त छात्र-छात्राओं ने क्रमवार अपने-अपने विषय को सभापित के समक्ष रखा। सदनों के सभापति के सहमति के उपरान्त सदन में प्रस्तावित विषयों पर चर्चा की गई।

जिसमें- मौलिक अधिकार, महिला सशक्तिकरण एवं आर.टी.ई विषय शामिल थे। इस प्रतियोगिता में मुख्य रुप से वंशिका शर्मा (प्रथम), अहाना सिंह (द्वितीय), सौम्या तिवारी (तृतीय), त्रिशिका बजाज (चतुर्थ) स्थान पर रहे। विजयी प्रतिभागियों को सिल्ड देकर प्रोत्साहित किया गया। स्पीकर के रूप में गौरव यादव, अनन्या श्रीवास्तव एवं सौम्या बंजारे उपस्थित रहे। डॉ. अभय सिन्हा द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि इस विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बहुत अच्छा प्रदर्शन किया जा रहा है।

साथ ही उन्होंने संविधान के प्रमुख बातों जैसे- मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों के विषय में मूलभूत जानकारी प्रदान की। आए हुए अतिथियों को संस्था द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संस्था शिक्षिका मनदीप कौर द्वारा अभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन एवं संवाहन श्रीमती नीलम सिंह एवं श्री समीर कुंडू द्वारा किया गया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026