FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Free Fire खेलते-खेलते मौत: सड़क पर चलते समय फिसला किशोर, सिर में गंभीर चोट से मौके पर ही दम तोड़ा

बिलासपुर: फ्री फायर गेम की वजह से एक किशोर की मौत हो गई. गेम में खोया किशोर फिसलकर सड़क पर गिर गया. इस हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. यह घटना चकरभाठा की है.

अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, मैनपाट भाजपा प्रशिक्षण शिविर में अब वर्चुअल जुड़ सकते हैं

जानकारी के मुुताबिक दोस्तों के साथ सड़क पर घूमते हुए चकरभाठा के वाले रहने वाले 14 वर्षीय आदित्य लखवानी फ्री फायर गेम खेल रहा था. इस दौरान वह सड़क पर फिसलकर गिर गया. सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. दोस्तों और मृतक के भाई राहुल भयानी ने गेम की वजह से ध्यान बंटने की बात कही है.

‘विमान हादसे की कब तक आएगी ब्लैक बॉक्स की रिपोर्ट, क्यों बढ़ रहा हवाई किराया?’ सांसदों ने DGCA से पूछे तीखे सवाल

मृतक के भाई राहुल भयानी ने बताया, हम लोग सड़क पर घूमते हुए फ्री फायर खेल रहे थे. इस दौरान आदित्य का पैर फिसलने से वह सिर के बल गिरा. उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास बिल्हा लेकर गए, वहां से सिम्स रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि बचपन से ही आदित्म को फ्री फायर खेलने की लत लग गई थी.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026