Jashpur Accident News: मृतकों की संख्या हुई छह, गंभीर घायल महिला ने तोड़ा दम
कुनकुरी जा रही 57 वर्षीय दूपति बाई सहित छह की मौत, कई घायल अस्पताल में उपचाराधीन

Jashpur Accident News: जशपुर के दुलदुला गोडाअंबा के समीप छह मार्च को हुए भीषण बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। गंभीर रुप से घायल 57 वर्षीया महिला ने मेडिकल कालेज चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर एक किशोरी सहित दो लोगों को रायपुर रेफर किया गया है वहीं 13 लोगों का मेडिकल कालेज चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में उपचार चल रहा है। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि कुनकुरी के ग्राम ठठेटांगर निवासी दूपति बाई पति तेजुराम राऊत 57 वर्ष छह मार्च को झारखण्ड के ग्राम कुरडेग से अनमोल यात्री बस में सवार होकर कुनकुरी आ रही थी।
अस्पताल के पास मधुमक्खियों ने किया हमला, कांग्रेस नेता समेत 8 घायल
रास्ते में दुलदुला गोडाअंबा के समीप बस पहुंची ही थी कि बस का ब्रेक फेल हो गया और तेज रफ्तार बस पीएम आवास को तोड़ते हुए पलट गई। यात्री बस के पलटते ही मौके पर चीखपुकार मच गई। ग्रामीणों ने मदद कर सभी को बाहर निकाला और पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें कुनकुरी अस्पताल भेजा गया। जहां पांच यात्रियों की मौत हो चुकी थी। जबकि गंभीर रुप से घायल 16 यात्रियों को मेडिकल कालेज चिकित्सालय भेजा गया था।
इलाज के दौरान कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम ठठेटांगर निवासी द्रुपति बाई पति तेजुराम रावत उम्र 57 वर्ष ने भी दम तोड़ दिया। जबकि कुनकुरी निवासी 10 वर्षीय दुर्गा और 31 वर्षीया संतकुमारी को रायपुर रेफर किया गया है।






