AAj Tak Ki khabarChhattisgarhTaza Khabar
डोंगरगढ़ दर्शन करने पहुंची महिला की मौत, हजारों की भीड़ उमड़ने से मची भगदड़
डोंगरगढ़ : मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ में उमड़ी भीड़ अनियंत्रित हो गई। नवरात्रि में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु लाखों की संख्या में डोंगरगढ़ पहुंचे। देर रात भगदड़ मचने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सुरक्षा के लिए लगाए गए बेरिकेट्स भी टूट गए।
बता दें कि, नवरात्रि के पहले दिन ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां बम्लेश्वरी के दर्शन लाभ के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के बस को मुख्यमंत्री निवास से झंडी दिखाकर रवाना किया था। मां बम्लेश्वरी के जयकारे और भजन-कीर्तन के साथ यह यात्रा शुरू हुई।