कुसमुंडा क्षेत्र में आज विशालकाय रावण पुतलो का दहन, बॉलीवुड कलाकरों के द्वारा आर्केस्ट्रा का भी होगा आयोजन…

कोरबा – जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में आज विजय दशमी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसी कड़ी में आदर्श नगर कुसमुंडा इंदिरा स्टेडियम में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विशालकाय रावण का दहन किया जाएगा,तदोपरांत यहां स्टेडियम परिसर में बॉलीवुड कलाकारों के द्वारा आर्केस्ट्रा का भव्य कार्यक्रम किया जावेगा। आयोजन समिति ने बताया की कार्यक्रम में ५००० की संख्या में भीड़ जुटेगी। वहीं विकास नगर शुक्रवार साप्ताहिक बाजार में भी आज दुर्गा समिति द्वारा रावण दहन किया जावेगा। रावण दहन के पश्चात लकी कूपन का ड्रा किया जावेगा,जहां विजेताओं को मौके पर ही इनाम दिया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *