FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

Cyber Fraud Alert: ई-चालान के फर्जी लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी, ट्रेन मैनेजर के खाते से कुछ ही मिनटों में उड़े लाखों रुपये

Cyber Fraud Alert: साइबर ठगों ने ई-चालान की आड़ में क्रेडिट कार्ड और ई-मेल हैक कर ट्रेन मैनेजर का बैंक खाता महज 11 मिनट में खाली कर दिया। ठगों ने एक के बाद एक चार ट्रांजेक्शन कर कुल 2.85 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को जब तक ठगी का एहसास हुआ, तब तक उनका खाता खाली हो चुका था। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

Iran Attack Arab Countries: ईरान का बड़ा हमला! UAE-बहरीन में गूंजे सायरन, सऊदी-कतर ने कई ड्रोन मार गिराए

तोरवा सांई भूमि कॉलोनी निवासी विवेक कुमार बिलासपुर रेलवे कंट्रोल रूम में ट्रेन मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं। 7 मार्च की रात करीब 8:50 बजे विवेक के मोबाइल पर ई-चालान का एक मैसेज आया। मैसेज में ओवर स्पीड का हवाला दिया गया था। जैसे ही उन्होंने विवरण देखने के लिए लिंक पर क्लिक किया, उसमें कोई राशि नहीं दिखी। इसके बाद उन्होंने लिंक बंद कर दिया, लेकिन तब तक ठग उनके फोन का एक्सेस हासिल कर चुके थे। 8 मार्च की रात 2:46 बजे ठगों ने ई-मेल के जरिए विवेक के आईसीआईसी बैंक से लिंक अमेजन पे क्रेडिट कार्ड से दो ट्रांजेक्शन 75-75 हजार रुपये के किए। तीसरे ट्रांजेक्शन में 70 हजार और चौथे में 65 हजार रुपये म्यूल खाते में ट्रांसफर कर लिए गए।

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर BCCI मेहरबान, खिलाड़ियों के लिए 100 करोड़ से ज्यादा इनाम का ऐलान

शातिर ठगों ने विवेक की असली ई-मेल आईडी को बदलकर अपनी फर्जी आईडी (bohwtwx629@sheinup.com) लिंक कर दी, ताकि ट्रांजेक्शन के अलर्ट उन्हें न मिल सकें। विवेक ने तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन और तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस और साइबर सेल अब मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026