Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

CG News : गैस के लिए लाइन में खड़े ग्राहक से मारपीट, एजेंसी में तैनात बाउंसर की दबंगई कैमरे में कैद

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई के गैस एजेंसियों में अब गैस एजेंसी के संचालक बाउंसर तैनात करने लगे हैं। इस बीच खुर्सीपार इलाके में स्थित शताक्षी गैस एजेंसी में बाउंसर और ग्राहक के बीच मारपीट का मामला सामने आया हैं। ग्राहक ने पुलिस को बताया कि उसके साथ बाउंसरों ने धक्का-मुक्की कर मारपीट की, जिसका वीडियो भी सामने आया है। बाउंसरों की इस बदसलूकी से बाकी ग्राहकों ने नाराजगी जताई। खुर्सीपार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया है।

यात्रियों के लिए राहत भरी खबर! दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग रूट पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी कंफर्म सीट

दरअसल, एजेंसी में गैस सिलेंडर लेने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग लाइन में खड़े थे। भीड़ अधिक होने के कारण एजेंसी संचालकों ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाउंसर तैनात किया था। इसी दौरान लाइन में खड़े एक युवक और बाउंसर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि, बाउंसर ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। लाइन में खड़े बाकी ग्राहकों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। घटना की सूचना मिलते ही खुर्शीपार पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।

Medicine Price Hike: 1 अप्रैल से दवाओं पर महंगाई की मार: बुखार, दर्द, बीपी और डायबिटीज की दवाएं होंगी महंगी

पुलिस ने लोगों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली। हालांकि गैस एजेंसी के प्रबंधक ने इस मामले में कुछ भी बोलने से साफ मना कर दिया। पुलिस का कहना है कि, अभी तक इस मामले में किसी ने भी लिखित शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि, गैस एजेंसी में अक्सर अव्यवस्था रहती है और ग्राहकों के साथ सही व्यवहार नहीं किया जाता है। लोगों ने प्रशासन से एजेंसी की व्यवस्था सुधारने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मारपीट करने वाले 3 बाउंसरों में हाथखोज भिलाई निवासी 23 वर्षीय हरिओम चौधरी, खुर्सीपार निवासी 27 वर्षीय विकास सिंह और कैंप 1 छावनी निवासी 30 वर्षीय विक्की विश्वकर्मा का नाम शामिल है। इन तीनों बाउंसरों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026