FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News : नक्सलियों की कायराना करतूत, उप सरपंच को गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों की बौखलाहट देखने को मिली है. नक्सलियों ने तारलागुड़ा के उपसरपंच मुचाकी मूचाकी रामा की गला घोंटकर हत्या कर दी. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मृतक का शव बरामद किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पूरा मामला जगरगुण्डा थाना क्षेत्र के तारलागुड़ा के आश्रित ग्राम बैनपल्ली का है.

बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, LoC पर फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारत-पाक DGMO वार्ता आज

जानकारी के अनुसार, बिना वर्दी के पहुंचे माओवादियों ने उपसरपंच मूचाकी रामा को घर से उठाया और जंगल ले जाकर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी. यह घटना सोमवार दोपहर लगभग 3:00 बजे की है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को सुरक्षित निकाला. शव को वैधानिक कार्यवाही के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

CG Board Result: बिग अपडेट 10-12वीं बोर्ड की रिजल्ट पर

उपसरपंच की हत्या करना नक्सलियों की कायराना करतूत : उपमुख्यमंत्री

नक्सलियों द्वारा उप सरपंच की हत्या को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस घटना को नक्सलियों की कायराना करतूत करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की. शर्मा ने कहा कि नक्सली लगातार कायराना हरकतों की ओर बढ़ रहे हैं, जो आम जनता और नक्सलियों के बीच जारी द्वंद का हिस्सा है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह द्वंद जल्द ही समाप्त होगा और स्थिति सामान्य होगी.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026