Chhattisgarhछत्तीसगढ

Big News : देश के खुफिया चीफ तपन डेका पहुंचे छत्तीसगढ़, आलाधिकारियों के साथ करेंगे गुप्त बैठक

रायपुर : देश के खुफिया चीफ तपन डेका आज छत्तीसगढ़ पहुंचे. उनका छत्तीसगढ़ दौरा ऐसे मौके पर हुआ है, जब देश में आतंकी हमले की गूंज के बीच छत्तीसगढ़ में देश के सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन की चर्चा है.

Pahalgam Terror Attack : पहलगाम हमले में पाकिस्तान के खिलाफ सबूत मिला, पाक सेना का पैरा कमांडो निकला नरसंहार में शामिल आतंकी

प्रदेश के बीजापुर जिला के कुर्रेगुटा पहाड़ी पर बीते 8 दिनों से नक्सल ऑपरेशन जारी है. और इस ऑपरेशन को छत्तीसगढ़ सहित तीन राज्य महाराष्ट्र और तेलंगाना के जवान अंजाम दे रहे हैं. ऑपरेशन में 10 हजार से अधिक जवान शामिल हैं. बताया जा रहा है कि पहाड़ी पर छुपे हुए 1500 नक्सलियों को जवानों ने घेर रखा है. इस ऑपरेशन को लेकर राज्य और केंद्र की सरकार अलर्ट है.

एसईसीएल कर्मी ने लगाई फांसी, दरवाजा तोड़ कर कमरे में दाखिल हुई पुलिस

इस बीच खुफिया चीफ का छत्तीसगढ़ दौरा होना बेहद अहम माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक आईबी प्रमुख गुप्त रूप से एक हाईलेवल मीटिंग आलाधिकारियों की लेने वाले हैं. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक जानकारी अभी नहीं आई है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026