FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News : रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक निलंबित, ACB ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया था गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार चन्द्रसेन को निलंबित कर दिया गया है. वे राजस्व निरीक्षण मंडल सारबहरा, तहसील पेंड्रारोड, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पदस्थ थे. गिरफ्तारी के बाद वे 48 घंटे से अधिक पुलिस अभिरक्षा में रहे, जिसके चलते प्रशासन ने सिविल सेवा नियमों के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है.

सीजीएमएससी के नए अध्यक्ष दीपक म्हस्के ने संभाला पदभार, मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामनाएं

निलंबन आदेश जिला कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी द्वारा जारी किया गया. आदेश के अनुसार, निलंबन की अवधि में संतोष कुमार चन्द्रसेन का मुख्यालय भू-अभिलेख शाखा, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही नियत किया गया है. साथ ही उन्हें मूलभूत नियम 53 के तहत जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा.

CG Crime: चौकी में घुस पुलिसकर्मी के साथ की पिटाई और वर्दी भी फाड़ी, अब पुलिस ने सिखाया सबक

जानकारी के अनुसार, एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर कैंप गौरेला की टीम ने बीते 15 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए संतोष कुमार चन्द्रसेन को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था. राजस्व निरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज किया गया है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026