Corona Cases In Chhattisgarh : 16 जिलों में मिले संक्रमित, बलौदाबाजार जिले में हाल बेहाल, अन्य जिलों का हाल जानें यहां

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामलो में रविवार को गिरावट देखने को मिली है। प्रदेश में 133 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं इतने ही मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। लगातर सामने आ रहे मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी कर रहा है। 133 नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 3 हजार 083 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 1 मौत हुई है।

आज छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अन्य जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया। प्रदेश में 23 अप्रैल को हुई कोरोना जांच में सबसे ज्यादा मरीज बलौदबाज़ार में मिले हैं। बलौदबाज़ार में 28, नए मरीजों की पुष्टि की गई है। वहीं बीजापुर में 27, बिलासपुर में 23 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा दुर्ग से 06, रायपुर से 06, सरगुजा से 06, महासमुंद से 02, राजनांदगांव से 03, धमतरी से 1, कोरबा से 03, गरियाबंद से 1, कांकेर से 02 , दंतेवाड़ा से 09 मरीज मिले हैं ।

छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कन्ट्रोल एंड कमांड सेंटर की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन में छत्तीसगढ़ में बीते कल 1 हजार 211 सैम्पलों की जांच हुई। इसमें 133 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 10.98 प्रतिशत पहुंच गई है।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *