Corona Cases : रायपुर में 41, तो बिलासपुर में मिले 34 नए संक्रमित, 25 जिलों में पहुंचा कोरोना, जानें आपके जिले का क्या है हाल

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ते जा रहा है। बीते कल जहां 326 नए मरीज मिले थे तो वहीं आज पूरे प्रदेश में 370 नए संक्रमित मिले हैं। मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी कर रहा है। 370 नए कोरोना मरीज मिलने से प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 1260 पहुंच गई है। वहीं कोरोना से आज राजनांदगांव और रायगढ़ में एक-एक मरीज की मौत भी हुई है।

आज छत्तीसगढ़ के 25 जिलों में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अन्य जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया। प्रदेश में 13 अप्रैल को हुई कोरोना जांच में सबसे ज्यादा रायपुर में 41 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बिलासपुर में 34, दुर्ग में 29, राजनांदगांव में 26, धमतरी में 20, गरियाबंद में 29, सरगुजा में 23 कोरोना के मरीज मिले हैं।

छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कन्ट्रोल एंड कमांड सेंटर की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन में छत्तीसगढ़ में आज 4926 सैम्पलों की जांच हुई। इसमें 370 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 7.51 प्रतिशत पहुंच गई है।

https://twitter.com/HealthCgGov/status/1646553989570527233?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1646553989570527233%7Ctwgr%5E8840ee17891852d5cf4f6546c2224eb2323ad1da%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.ibc24.in%2Fchhattisgarh%2F41-in-raipur-34-new-corona-infected-found-in-bilaspur-corona-reached-25-districts-know-what-is-the-condition-of-your-district-1496721.html

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *