Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

रायपुर में कुक ने की 19 लाख की ठगी, तेलीबांधा थाने में FIR

Raipur News : शहर में 6 लोगों से नौकरी के लिए लंदन का वीजा बनवाने के बहाने ठगी हो गई है। एक होटल के कुक ने कर्मचारियों से करीब 19 लाख रुपए ऐंठ लिए। फिर होटल का काम छोड़कर फरार हो गया। कर्मचारियों ने जब फोन से संपर्क किया तो उसने अपना फोन भी बंद कर दिया। इस मामले में तेलीबांधा पुलिस शिकायत मिलने के बाद जांच पड़ताल में जुट गई है। तेलीबांधा पुलिस को समीर भीलवार ने बताया कि मई 2023 में वह गौरव गार्डन तेलीबांधा में काम करता था। इस दौरान वहां पर सेफ (कुक ) विवेक सिंह ठाकुर ने बताया कि विदेश में भी काम कर चुका है। लंदन में बहुत पैसा है हम सभी को मिलकर वहां जाकर कमाना चाहिए। विवेक ने कई दिनों तक इस बात को बोलते हुए अन्य कर्मचारियों को भी झांसे में ले लिया।

गौतम गंभीर ने रायपुर में अपने अनुभव साझा किए, युवा खिलाड़ियों में भरा जोश

इस दौरान गौरव गार्डन में काम करने वाले समीर भीलवार, अंकित रतोडी, छतलाल देवांगन, सुमीत मुसान, मनोज नाहक और मनीष एम संगमा ने कहा कि उनके पास वीजा बनवाने के लिए पैसे नहीं है। तो विवेक सिंह ने कहा कि हर आदमी को साढ़े 3 लाख रुपए लगेंगे। पैसा एक साथ देने की जरूरत नहीं है धीरे-धीरे करके दे दीजिएगा। जिसके बाद सभी लोगों ने ऑनलाइन और कैश के माध्यम से करीब 19 लाख रुपए इकट्ठे कर विवेक को दे दिए।

हनुमान जन्मोत्सव का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया,हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शहर पूरी तरह भक्ति में डूबा नजर आया

आरोपी विवेक ने सभी कर्मचारियों से पासपोर्ट आधार कार्ड पैन कार्ड बैंक का पासबुक से महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी भी मांगा। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने वीजा बनवाने के लिए उसे डॉक्यूमेंट दे दिए। लेकिन लंबे समय तक वीजा नहीं मिला। जब उन्होंने विवेक से पूछा तो टालमटोल करने लगा। फिर कुछ दिनों बाद होटल का काम छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पूरा मामला पुलिस थाने पहुंचा। इस मामले में अब आगे की जांच पड़ताल जारी है।

 

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026