FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG में पत्रकार को ठेकेदार की धमकी: खराब सड़क निर्माण की रिपोर्टिंग पर दी जान से मारने की चेतावनी, वीडियो वायरल

रायपुर : ठेकेदार की गुंडागर्दी सामने आई है। पत्रकार ने खराब सड़क निर्माण की रिपोर्टिंग की तो ठेकेदार उसे जान से मारने की धमकी दी है। फोन पर दी इस धमकी का वीडियो भी सामने आया है।

Chhattisgarh : थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप, SP को मिली कई शिकायतें – निलंबन की तैयारी

जिसमें ठेकेदार ने पत्रकार को कह रहा है कि मैं बहुत घटिया आदमी हूं, कैमरे के सामने 10 लोग के साथ मिलकर पीटूंगा। इस मामले में पत्रकारों ने पुलिस थाने समेत गृहमंत्री और डीजीपी को शिकायत दी है। यह पूरा मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

इस मामले में पत्रकार नागेंद्र निषाद ने बताया कि वह खुद का यूट्यूब चैनल चलाते हैं। जिसमें जनता से जुड़े मुद्दों की कवरेज करते हैं। 18 अगस्त को उन्होंने अपने चैनल में गोबरा नवापारा के वार्ड 3 में नवनिर्मित सड़क के गुणवत्ता को लेकर सवाल किया। इस खबर में वार्ड के लोगों मैं खराब सड़क निर्माण को लेकर शिकायत की। इस कवरेज के बाद ठेकेदार रजत बंगानी ने पत्रकार को फोन किया। इस मामले में ठेकेदार रजत बंगाली का कहना है कि गाली देने का आरोप सही है, उसने गुस्से में बोला है। लेकिन सड़क निर्माण की गुणवत्ता में कमी नहीं है।

CG News : महिला गार्ड से इंजेक्शन लगवाने का मामला गरमाया, कलेक्टर ने CMHO को थमाया नोटिस

ठेकेदार रजत बंगानी ने फोन पर पत्रकार को जमकर अश्लील गाली गलौज दी। फिर उसे धमकाने लगा। ठेकेदार रजत बंगानी ने कहा कि यह सड़क उसने बनाई है, अगर वार्ड के लोगों को सड़क खराब लग रही है। तो इससे मतलब नहीं है। जो खबर सड़क को लेकर बनाई गई है उसे आपत्ति है। ठेकेदार धमकी देते हुए खबर को हटाने के लिए कहने लगा। लेकिन पत्रकार ने उसे मना कर दिया। जिसके बाद ठेकेदार भड़क गया और धमकी दी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026