Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News : सड़क पर नशे में धुत मिला आरक्षक, पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

महासमुंद : “परित्राणाय साधुनाम्” — साधु-सज्जनों की रक्षा का संकल्प लेने वाली छत्तीसगढ़ पुलिस उस समय सवालों के घेरे में आ गई, जब महासमुंद जिले में एक आरक्षक का नशे की हालत में सड़क पर पड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो 09 फरवरी सुबह करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। यह घटना शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला चिकित्सालय जाने वाले मार्ग, मेडिकल कॉलेज मोड़ के पास की है।

बोर्ड फीस बढ़ोतरी पर NSUI का ‘गुल्लक प्रदर्शन’! जेवर-दस्तावेज लेकर दफ्तर पहुंचे कार्यकर्ता, बोले– पुरानी दरें नहीं तो सड़क से सदन तक आंदोलन

वीडियो में खल्लारी थाना में पदस्थ आरक्षक लाल सिंह बाकरे नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए एक ठेले के पास सड़क किनारे बैठता दिखाई देता है और कुछ ही देर में वहीं सड़क पर लेट जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब आधे घंटे तक आरक्षक सड़क पर पड़ा रहा। इस दौरान राहगीर आते-जाते रहे, लेकिन पुलिसकर्मी होने के कारण किसी ने उसे हटाने की हिम्मत नहीं की। बाद में एक व्यक्ति ने आरक्षक को उठाने का प्रयास किया, लेकिन नशे की हालत में वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। इस दौरान उसके पैर से जूता भी निकल गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आरक्षक को मेडिकल कॉलेज ले जाकर चिकित्सीय परीक्षण कराया।

जांच में शराब सेवन की पुष्टि, विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। मेडिकल परीक्षण में आरक्षक द्वारा शराब सेवन की पुष्टि हुई है। संबंधित आरक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Chhattisgarh Train Cancelled : यात्रीगण ध्यान दें! छत्तीसगढ़ रूट की 14 ट्रेनें रद्द, 7 बीच रास्ते में ही होंगी समाप्त

पुलिस अभियान पर उठे सवाल

गौरतलब है कि एक ओर पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर वर्दीधारी पुलिसकर्मी का इस तरह सार्वजनिक स्थान पर नशे की हालत में पाया जाना, पुलिस की अनुशासन व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026