Chhattisgarhछत्तीसगढ

कांग्रेस नेत्री सुश्री नैन अजगल्ले को श्रद्धांजलि देने प्रदेश भर से पहुंचे कांग्रेसी जन

पूर्व मंत्री डॉ शिव डहरिया, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, सहित प्रदेश भर से कांग्रेसी नेताओं ने दी बधाई

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर : सक्ती मालखरौदा निवासी प्रदेश सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी सुश्री डॉ नैन अजगल्ले को उनके दशगात्र पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने कांग्रेसी जन प्रदेशभर से पहुंचे। इनमें पूर्व मंत्री डॉ शिव डहरिया, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ठा. गुलजार सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गिरधर जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अजा प्रदेश कांग्रेस कमेटी राईस किंग खुंटे, पिंटू ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूर्णिमा -चंद्रप्रकाश खुंटे, श्रीमती कुसुम लता अजगल्ले, किसान कांग्रेस नेता साधेश्वर गबेल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडीन, पूर्व जनपद अध्यक्ष मालखरौदा श्रीमती लकेश्वरी -देवा लहरे, अशोक यादव, पार्षद लाला सोनी, हर्षवर्धन – बबलु, मोहनमणि जाटवर सहित जिले भर से कांग्रेसी जनों ने उपस्थित होकर दिवंगत सुश्री नैन अजगल्ले को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर कांग्रेसी जनों ने दिवंगत सुश्री डॉ नैन अजगल्ले को कांग्रेस पार्टी का एक कर्मठ व निष्ठावान सिपाही बताते हुए उनके योगदान के लिए उन्हें याद किया।

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सक्ती जिले के पदाधिकारियों ने भी डॉ नैन को दी श्रद्धांजलि

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला सक्ती के पदाधिकारी सुश्री डॉ नैन अजगल्ले को अपनी बधाई देते हुए सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उनके द्वारा किए कार्यों को याद कर उन्हें नमन् करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इनमें प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज छत्तीसगढ़ से प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे, प्रदेश कार्यकारिणी श्याम लाल सितारे, संरक्षक मनहरण मनहर, प्रदेश प्रवक्ता उदय मधुकर, जिला मीडिया प्रभारी योम प्रकाश लहरे, जिला प्रवक्ता रायगढ़ राकेश नारायण बंजारे, खरसिया अध्यक्ष डॉ भोजराम दीपक, युवा अध्यक्ष तोरन कुमार लक्ष्मी, डॉ वैद्यराज, रोहन लाल भारद्वाज, युथ अध्यक्ष भीषमदेव भारती, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष डॉ विजय लहरे, जैजैपुर ब्लाक अध्यक्ष खेमराज खटर्जी, डभरा अध्यक्ष रेशम कुर्रे, सक्ती अधक्ष अमर सिंह जांगड़े, जशलक्ष्मण कोरिया, दयानन्द कोसले, अनुपम कुर्रे, कीर्तन लाल टंडन, मनहरण भारद्वाज, सहित सामाजिक प्रबुद्धजनों ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026