FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

कांग्रेस ने निकाली भरोसा यात्रा-शामिल हुए सैकड़ों लोग

कोरबा : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर आज 02 अक्टूबर को एकदिवसीय विधानसभा स्तरीय कांग्रेस भरोसा यात्रा गांधी चौक से अशोक वाटिका तक निकाली गई। यात्रा में दो पहिया व चार पहिया वाहनों की बड़ी संख्या के साथ पैदल यात्रा अशोक वाटिका पहुंची। यात्रा के माध्यम से कोरबा में अधिक से अधिक जगहों पर होते हुए राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को अवगत कराया गया। यात्रा के दौरान अशोक वाटिका में नुक्कड सभा का भी आयोजन किया गया। जहॉ आम सभा में शहर के सफाई कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कांग्रेस भरोसा यात्रा के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कोरबा विधायक एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जयकारा लगाते हुए अपना उद्बोधन प्रारंभ किया। जिसमें उन्होने राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए कोरबा में नल कनेक्शन, राशन कार्ड, शिक्षा, सड़क एवं विकास कार्यों को बताते हुए सभा स्थल अशोक वाटिका के जीर्णोद्धार के बारे में बताया। पट्टा वितरण पर भी प्रकाशा डालते हुए उन्होने बताया कि पट्टा वितरण कानून लाने के लिये कड़ी मेहनत की गई। तब जाकर आज गरीबों को उनके घर का सपना पूरा हो पा रहा है। अभी जिनका नाम आ गया है और जिनका नही भी आया है आगे उनका नाम जोड़ा जायेगा और सभी को पट्टा वितरण किया जायेगा। अभी लगभग पंद्रह हजार हितग्राहियों को पट्टा वितरण किया जा रहा है। सभा में आये सफाई कर्मियों का अभिवादन करते हुए बताया कि आप लोगों का कार्य में कोई कमी नही है आप लोगों की मेहनत काबिले तारीफ है। बरमपुर से दर्री डेम सड़क बनने के बाद बड़े वाहन बाहर से चले जायेंगे तब आपकी सफाई की मेहनत और रंग लायेगी। आप के मेहनेत से कोरबा को थ्री रेटिंग मिला है आने वाले समय में यहॉ पहला रेटिंग के लायक कार्य होंगे। कांग्रेस भरोसा यात्रा व आम सभा में आये सफाई कर्मियों व आम जनों का शाल व श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

सर्वप्रथम जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने मंच संचालन करते हुए महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का में स्मरण करते हुए उनके जीवन को सत्य अहिंसा एवं समर्पण बताते हुए कांग्रेस भरोसा यात्रा के ऊपर प्रकाश डाला तत्पश्चात् नगर पालिका निगम सभापति श्याम सुंदर सोनी ने अपने उद्बोधन में इतिहास में कांग्रेस नेताओं द्वारा देश के लिए बलिदान को याद करते हुए सभा को संबोधित किया। जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने भी कांग्रेस की भरोसा यात्रा को प्रदेश में सरकार पर जनता का भरोसा बताया। आगे उन्होने राजस्व मंत्री द्वारा कोरबा जिला वरन प्रदेश में उनके द्वारा कराये गये कार्यों को बताते हुए फिर से एक बार आशीर्वाद मांगा। सफाई कर्मी जिला अध्यक्ष चंद्रकेश हथठेल ने कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल पर भरोसा जताते हुए अपने सभी सफाई कर्मियों से फिर एक बार कांग्रेस का साथ देने की अपील की साथ ही कांग्रेस की सरकार पर भरोसा जताते हुए सफाई कर्मियों के जीवन में आये उन्नति को बताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

दर्री में कोरबा की तरह जैलगांव चौक से भरोसा यात्रा निकाली गई इसका नेतृत्व पूर्व सभापति एवं मेयर इन काउंसिल के सदस्य संतोष राठौर ने किया। इसमें प्रमुख रूप से राजेन्द्र तिवारी, रेखा त्रिपाठी, रोपा तिर्की, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, धुरपाल सिंह कंवर, डॉ. एल पी साहू, मनीराम साहू, आशीष अग्रवाल अनील द्विवेदी, रमेश नवरंग सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक सम्मिलित हुए।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *