FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

Congress Tiranga Yatra : राजधानी रायपुर की सड़कों पर “भारतीय सेना जिंदाबाद” के लगे नारे, पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में निकाली गई रैली

Congress Tiranga Yatra : भारतीय सेना जिंदाबाद, भारत माता की जय… ये नारे आज राजधानी रायपुर की सड़कों में गूंजे। शुक्रवार को भारतीय सेना के सम्मान में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा निकाली। पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में निकाली गई रैली में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। यह यात्रा इंदिरा गांधी चौक (कालीबाड़ी चौक) से जयस्तंभ चौक तक निकाली गई।

Sushasan Tihar : बलौदाबाजार जिले के बलदाकछार पहुंचा CM साय का हेलीकॉप्टर, ग्रामीणों से कर रहे मुलाकात

इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के साहस को नमन करने और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का सम्मान करना था। रैली की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। जिसके बाद हाथों में तिरंगा झंडा लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मालवीय रोड होते हुए जयस्तंभ चौक तक रैली निकाली।

CG – पूर्व सीएम बघेल के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका हाईकोर्ट में सुनवाई रहेगी जारी, ये है पूरा मामला

बता दें कि गुरुवार की देर रात पकिस्तान ने एक के बाद एक भारत के 15 जगहों पर ड्रोन से हमला किया, जिसे भारत के डिफेंस सिस्टम S-400 ने विफल कर दिया है. इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत की ओर से भी ड्रोन और मिसाइल हमले किए गए, जिसमें पाकिस्तान में तबाही मचा दिया. फिलहाल चंडीगढ़ और राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर से लगे गांव हाई अलर्ट पर है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026