FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News : 4 पटवारियों पर कलेक्टर ने लिया एक्शन, सैलरी इंक्रीमेंट पर रोक

पेंड्रा : तमाम हिदायतों के बाद भी पटवारी अपने काम में लापरवाही बरतने से बाज नहीं आते हैं। ऐसे लापरवाह पटवारियों पर एक्शन भी लिया जाता है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में पटवारियों की समीक्षा बैठक ली।

Bilaspur: पूर्व विस अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ल की मौत का मामला, फर्जी डॉक्टर और अपोलो प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

उन्होंने तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने नक्शा बटांकन, सीमाकंन, अभिलेख शुद्धता, आधार प्रविष्टि, किसान किताब और किसान पंजीयन की जांच की। स्वामित्व योजना की भी समीक्षा की। राजस्व विभाग के कार्यों में कोताही न बरतने के निर्देश दिए गए।

CG News : कांग्रेस विधायक के पीएसओ ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, आत्महत्या का कारण अज्ञात…

राजस्व विभाग के कार्यों में अपर्याप्त प्रगति के कारण 4 पटवारियों की एक-एक वेतन वृद्धि पर असंचयी प्रभाव से रोक लगाई गई। एक परिवीक्षाधीन पटवारी को चेतावनी पत्र जारी किया गया। पेंड्रा तहसील के ग्राम पंचायत बचरवार के कोटवार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। नक्शा बटांकन कार्यों में 15 दिनों के भीतर 80 प्रतिशत और एक माह में 95 प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए गए।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026