Chhattisgarhछत्तीसगढ

कलेक्टर ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता और अखंडता की दिलाई शपथ

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती : भारत के लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप-प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आज 31 अक्टूबर को “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में सभी अधिकारियों कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

कलेक्टर कार्यालय के साथ ही आज जिला पंचायत, एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय, जनपद पंचायत, नगर पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, मत्स्य विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग सहित अन्य कार्यालयों के अधिकारियों कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। शपथ के साथ ही भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के योगदान का स्मरण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का भारत के एकीकरण में अति महत्वपूर्ण योगदान है। हमें उनकी जयंती पर उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए।

सरदार पटेल देश सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित थे और एकता व अखण्डता के प्रतीक थे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम सहित कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इसके साथ ही जिले के अन्य विभिन्न शासकीय कार्यालयों में भी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा सरदार पटेल जी की जयंती पर राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026