Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंड ने दी दस्तक, अगले 2 दिन तापमान में होगी गिरावट

छत्तीसगढ़ में ठंड की चेतावनी! अगले 48 घंटे में पारा गिरेगा 2-3°C, रात की ठंड बढ़ने वाली

  • अगले 48 घंटे में तापमान गिरेगा

  • रात की ठंड बढ़ने के आसार

  • पारा 2–3°C तक नीचे जाएगा

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे रात की ठंड में इजाफा होने की संभावना है. न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. इसके बाद आने वाले दिनों में किसी विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं. बीते 24 घंटों में प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा. अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट के बाद अगले 7 दिनों तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है.

पुटपुरा चौक में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव का आत्मीय स्वागत

कहां रही सबसे ज्यादा गर्मी और कहां सबसे ज्यादा ठंड?

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, राजनांदगांव में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.5°C दर्ज किया गया और अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.5°C दर्ज किया गया.

CG CRIME : शादीशुदा प्रेमी ने पीछा छुड़ाने के लिए दोस्त संग मिलकर प्रेमिका की की निर्मम हत्या और तालाब में फेंका शव

प्रमुख शहरों के तापमान का हाल

स्टेशन अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C) सापेक्ष आर्द्रता (08:30 am)
रायपुर 30.7°C 18.4°C 71%
बिलासपुर 29.5°C 18.4°C 73%
दुर्ग 30.8°C 13.6°C 87%
जगदलपुर 31.3°C 13.3°C 70%
पेण्ड्रारोड 26.6°C 14.8°C 92%

रायपुर शहर के लिए पूर्वानुमान

राजधानी रायपुर में 5 फरवरी को सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है. शहर का अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 18°C के आसपास रहने का अनुमान है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026