राजिम झड़प पर CM साय का कड़ा रुख, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, महादेव सट्टा एप पर दी अहम प्रतिक्रिया
CM साय का बयान: राजिम विवाद पर संज्ञान, दोषियों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई

-
राजिम विवाद सीएम साय के संज्ञान में।
-
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
-
दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कोरबा और अंबिकापुर दौरे के लिए रवाना हुए। दौरे को लेकर सीएम साय ने बताया कि कोरबा और अंबिकापुर में भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यालयों का आज भूमिपूजन किया जाएगा।
Sirpur Mahotsav 2026: मीत ब्रदर्स की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ होगा सिरपुर महोत्सव का फाइनल शो
राजिम में दो संप्रदायों के बीच हुए विवाद को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। घटना में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सूरजपुर में तेंदुए के बच्चे की कुएं में गिरने से मौत, वन विभाग जांच में जुटा
महादेव सट्टा एप मामले पर मुख्यमंत्री साय ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यदि इस मामले में कोई शासकीय कर्मचारी भी संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी।





