क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
05 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, सभी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं सीएसपी कोतवाली योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान विभिन्न स्थानों से कुल 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अनावेदकों के नाम:
1. बुटू उर्फ रंजन, पिता बिसाहू देवार, उम्र 30 वर्ष, निवासी शांति नगर, जांजगीर
2. राजेंद्र उर्फ बोटर्स, पिता आनंद राम देवार, उम्र 26 वर्ष, निवासी शांति नगर, जांजगीर
3. पंकज उर्फ गोल्डी, पिता लक्ष्मीकांत श्रीवास, उम्र 19 वर्ष, निवासी शांति नगर, जांजगीर
4. दीनू सेन बर्मन, पिता नरेंद्र बर्मन, उम्र 26 वर्ष, निवासी भाठापारा, जांजगीर
5. सुमित रत्नाकर, पिता केदार रत्नाकर, उम्र 25 वर्ष, निवासी भाठापारा, जांजगीर
उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया।
जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा आगे भी असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई में विशेष योगदान:
निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, राकेश राठौर, आरक्षक विनोद राठौर, नीतीश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।










































