FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhछत्तीसगढ

CG News – गैंगस्टर अमन साहू इनकाउंटर की जांच CID करेगी, नयी FIR दर्ज, केस किया टेकओवर

रायपुर/रांची : गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब इस पूरे मामले की जांच झारखंड CID करेगी। CID ने इस केस को टेकओवर करते हुए न केवल नई प्राथमिकी दर्ज की है, बल्कि चैनपुर थाना में दर्ज पहले केस की फाइल और संबंधित दस्तावेज भी अपनी कस्टडी में ले लिए हैं।

Korba News : शादी में खराब बूंदी खाकर बीमार पड़े 50 बच्चे और बड़े, मेडिकल हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती…

यह मुठभेड़ 11 मार्च को झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में हुई थी। छत्तीसगढ़ के जेल में बंद अमन साहू को एक केस के सिलसिले में झारखंड लाया जा रहा था, तभी मुठभेड़ की घटना सामने आई जिसमें उसकी मौत हो गई।

Big Anti Naxal Opration : नक्सलियों के खिलाफ जवानों की कार्रवाई चौथे दिन भी जारी.. हेलीकॉप्टर से माओवादियों पर हो रही बमबारी

इस घटना के बाद एटीएस इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह के बयान पर चैनपुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अब उसी एफआईआर के आधार पर CID ने केस टेकओवर करते हुए जांच की शुरुआत कर दी है। बताया जा रहा है कि CID इस मामले में अलग-अलग एंगल से जांच करेगी, जिसमें पुलिस की कार्यशैली, एनकाउंटर की परिस्थितियाँ और अमन साहू के नेटवर्क से जुड़े अन्य मामलों को भी शामिल किया जा सकता है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026