1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
Chhattisgarhछत्तीसगढ

मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों में बेटियों के विवाह हेतु आर्थिक सहायता देने के साथ ही दहेज मुक्त विवाह को बढ़ावा देता है – कमल किशोर पटेल

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

सक्ती : सक्ती जिले के हसोद में 9 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस महायज्ञ के आयोजन के तीसरे दिन 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 140 जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधे। उन्हें आशीर्वाद देने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी पहुंचे हुए थे।‌ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मौके पर सभी नवविवाहित जोड़ों को बधाई दिया और सबके खुशहाल दाम्पत्य जीवन की कामना किया। इन पलों में नवविवाहित जोड़ों के चेहरों पर खुशी के भाव दिखाई दिया वहीं सभी परिवारों ने सभी को मुक्त कंठ से मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के लिए छत्तीसगढ़ सरकार व मुख्यमंत्री जी का विशेष रूप से धन्यवाद किया जिसके चलते उनके बच्चे वैवाहिक बंधन में बंध पाए।

इस मौके पर उपस्थित सक्ती जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल आमजनों को मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते नजर आए। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता है जिसके तहत कन्या के खाते में पैसे जमा किए जाते हैं। छत्तीसगढ़ में आर्थिक मदद के रूप में……की आर्थिक मदद दी जाती है।

जिसमें 36000 रू की राशि खाते में तथा बाकी रकम शादी के खर्चे व उपहारों के लिए दी जाती है। इसका उद्देश्य गरीब व निराश्रित परिवारों को उनकी बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक मदद देना और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं पर रोक लगाने के साथ ही दहेज मुक्त विवाह को बढ़ावा देना है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पटेल ने इस योजना को गरीब परिवारों में बेटियों की शादी के लिए बड़ी आर्थिक मदद के साथ संबल प्रदान करने वाला भी बताया।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026