FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा दुर्गा पंडाल यहां बन कर तैयार, लाखों वर्गफुट में सजा माता का अद्भुत रूप

बिलासपुर: न्यायधानी बिलासपुर में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा पंडाल बनकर तैयार है। यहां अरपा तट पर 2 लाख वर्गफीट में पंडाल बनाया गया है। पंडाल में 25 फीट ऊंची माता की आकर्षक प्रतिमा विराजमान की गई है। आपको बता दें यह आयोजन गोंडपारा सुभाष नगर के आदर्श दुर्गोत्सव समिति द्वारा किया जा रहा है।

9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या: परिजनों ने प्रिंसिपल और शिक्षक पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

समिति इस साल अपनी स्थापना के 50 साल पूरी कर रही है। स्वर्ण जयंती वर्ष को खास बनाने के लिए इस बार समिति ने अरपा नदी तट पर राजस्थान की संस्कृति पर आधारित भव्य झलक वाले पंडाल का निर्माण कराया है। नवरात्र के एक दिन पहले अरपा तट पर जगराता कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक दुकालू यादव की प्रस्तुति दी गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं, नवरात्र के पहले दिन चुनरी यात्रा निकालकर देवी प्रतिमा की स्थापना की गई।

आयोजकों का दावा है कि यह दुर्गा पंडाल छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा पंडाल होगा। इस बार नवरात्र महोत्सव को महाकुंभ की तर्ज पर मनाने की तैयारी की गई है। इसके लिए अरपा तट को सजाया गया है।

CG News: मुकेश मर्डर केस में आरोपी सुरेश चंद्राकर की जमानत अर्जी खारिज, हाईकोर्ट ने दिए सख्त निर्देश

साथ ही यहां मेले का भी आयोजन किया गया है। यहां 10 दिन तक मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के साथ ही प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुति होगी, जिसमें देवी गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

समिति ने इस बार के आयोजन को खास और आकर्षक बनाने के लिए राजस्थानी कलाकृतियों और महल जैसे पंडाल का निर्माण किया है। 2 लाख वर्गफुट में फैले इस पंडाल को बहुत सुंदर बनाया गया है। वहीं, पंडाल के अंदर छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक के साथ झांकी और मंदिर जैसी सजावट की गई है, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026