Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न: 3 दिनों में गिरेगा तापमान, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में इस साल अप्रैल में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के जारी अप्रैल के ‘आउटलुक’ के अनुसार, प्रदेश में इस महीने का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। कुछ दिनों में पारा काफी ऊपर जाएगा तो कुछ दिनों में बादलों और बारिश के कारण तापमान गिरेगा। इस तरह स्थितियां मिलीजुली रहेगी। वर्तमान में बने सिस्टम के कारण प्रदेश में अगले दो दिन तक आंधी-बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट, ओलावृष्टि, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना जताई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन सतर्क रहने की भी जरूरत है।

कोरबा एनटीपीसी गेट के पास हुआ हादसा, अज्ञात वाहन में स्कूटी सवार मामा भांजे को मारी ठोकर, मामा की मौत

प्रदेश में वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है, लेकिन अगले तीन दिनों में इसमें 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई है। आने वाले दो दिनों तक कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि, गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि कुछ स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है, जो जनजीवन को प्रभावित कर सकती है।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ है। वर्षा के आंकड़ों में तोकापाल में दो सेमी, भनपुरी में एक सेमी और जगदलपुर और नानगुर में हल्की वर्षा दर्ज की गई है। मौसम में बदलाव का मुख्य कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण है, जिससे एक द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, कर्नाटक होते हुए तमिलनाडु तक फैली हुई है. यह सिस्टम प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रहा है.

सुरजीत सिंह ने एचएमएस छोड़ा, सभी पदों से इस्तीफे की कही बात

राजधानी रायपुर में एक अप्रैल को बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026