Chhattisgarhछत्तीसगढ

Chhattisgarh Train Cancelled : यात्रीगण ध्यान दें! छत्तीसगढ़ रूट की 14 ट्रेनें रद्द, 7 बीच रास्ते में ही होंगी समाप्त

Chhattisgarh Train Cancelled : डिस्मेंटलिंग और बैलेस्टेड ट्रैक में रूपांतरण कार्य का हवाला देते हुए रेलवे प्रबंधन ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली 14 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। वही सात ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दिया जाएगा। इन ट्रेनों को 5 अप्रैल से 27 अप्रैल तक के निरस्त किया गया है।

इंटरनेट सुरक्षित दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर लाइन नंबर-05 (प्लेटफॉर्म-3) पर स्थित वॉशेबल एप्रन को डिस्मेंटलिंग कर उसे बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित करने के लिए कार्य किया जाएगा जिसके लिए गोंदिया स्टेशन पर लाइन नंबर-05 (UP मेन लाइन) पर 20 दिनों तक यातायात आवागमन बंद रहेगा। ब्लॉक कार्य की अवधि पांच अप्रैल से 2026 से 24 अप्रैल तक होने से कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा जिसका विवरण निम्नानुसार है –

CG IFS Promotion: राज्य के IFS अधिकारियों को बड़ा तोहफा, वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान में प्रमोशन का आदेश जारी

रद्द की जाने वाली गाड़ियाँ –

1) गाड़ी संख्या 18030 (शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल) एक्सप्रेस, शालीमार से 04.04.2026 से 24.04.2026 तक रद्द रहेगी।

2) गाड़ी संख्या 18029 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल- शालीमार) एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 06.04.2026 से 26.04.2026 तक रद्द रहेगी।

3) गाड़ी संख्या 18237 (कोरबा – अमृतसर) एक्सप्रेस कोरबा से 05.04.2026 से 25.04.2026 तक रद्द रहेगी।

4) गाड़ी संख्या 18238 (अमृतसर-बिलासपुर) एक्सप्रेस, अमृतसर से 07.04.2026 से 27.04.2026 तक।

5) गाड़ी संख्या 12410 (हज़रत निजामुद्दीन-रायगढ़) एक्सप्रेस, हज़रत निजामुद्दीन से 02, 04, 06, 07, 08, 09, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 एवं 22.04.2026 को रद्द रहेगी।

6) गाड़ी संख्या 12409 (रायगढ़-हज़रत निजामुद्दीन) एक्सप्रेस, रायगढ़ से 04, 06, 08, 09, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 एवं 24.04.2026 को रद्द रहेगी।

7) गाड़ी संख्या 12101 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार) एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 04, 06, 07, 10, 11, 13, 14, 17, 18, 20, एवं 21.04.2026 को रद्द रहेगी।

8) गाड़ी संख्या 12102 (शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल) एक्सप्रेस, शालीमार से 06, 08, 09, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22, एवं 23.04.2026 को रद्द रहेगी।

9) गाड़ी संख्या 12807 (विशाखापत्तनम – हज़रत निजामुद्दीन) एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम से 05, 07, 08, 09, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 एवं 23.04.2026 को रद्द रहेगी।

10) गाड़ी संख्या 12808 (हज़रत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम) एक्सप्रेस, हज़रत निजामुद्दीन से 07, 09, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 एवं 25.04.2026 को रद्द रहेगी।

11) गाड़ी संख्या 68815 (बल्लारशाह-गोंदिया) मेमू पैसेंजर, बल्लारशाह से 05.04.2026 से 25.04.2026 तक रद्द रहेगी।

12) गाड़ी संख्या 68816 (गोंदिया – बल्लारशाह) मेमू पैसेंजर, गोंदिया से 05.04.2026 से 25.04.2026 तक रद्द रहेगी।

13) गाड़ी संख्या 78805 (गोंदिया – कटंगी) डेमू पैसेंजर, गोंदिया से 05.04.2026 से 25.04.2026 तक रद्द रहेगी।

14) गाड़ी संख्या 78806 (कटंगी-गोंदिया) डेमू पैसेंजर, कटंगी से 05.04.2026 से 25.04.2026 तक रद्द रहेगी।

गंतव्य से पहले समाप्त/नियंत्रित होने वाली गाड़ियाँ –

1) गाड़ी संख्या 68802 (गोंदिया – बल्लारशाह) पैसेंजर दिनांक – 05.04.2026 से 25.04.2026 तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी एवं गोंदिया – हिरदामाली के मध्य रद्द रहेगी।

2) गाड़ी संख्या 68803 (बल्लारशाह – गोंदिया) पैसेंजर दिनांक – 05.04.2026 से 25.04.2026 तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी एवं हिरदामाली – गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

3) गाड़ी संख्या 68804 (गोंदिया – बल्लारशाह) पैसेंजर दिनांक – 05.04.2026 से 25.04.2026 तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी एवं गोंदिया – हिरदामाली के मध्य रद्द रहेगी।

4) गाड़ी संख्या 68805 (चांदाफोर्ट – गोंदिया) पैसेंजर दिनांक – 05.04.2026 से 25.04.2026 तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी एवं हिरदामाली – गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

5) गाड़ी संख्या 68806 (गोंदिया – वड्सा) पैसेंजर दिनांक – 05.04.2026 से 25.04.2026 तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी एवं गोंदिया – हिरदामाली के मध्य रद्द रहेगी।

6) गाड़ी संख्या 15231 ( बरौनी – गोंदिया) एक्सप्रेस दिनांक – 04.04.2026 से 25.04.2026 तक दुर्ग में नियंत्रित की जाएगी एवं दुर्ग – गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।

7) गाड़ी संख्या 15232 (गोंदिया – बरौनी) एक्सप्रेस दिनांक – 05.04.2026 से 26.04.2026 तक दुर्ग में नियंत्रित की जाएगी एवं गोंदिया – दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026