Chhattisgarhछत्तीसगढ

Census 2026 : छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होगी जनगणना, 62,500 कर्मचारियों की तैनाती; घर से पूछे जाएंगे 33 प्रश्न

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आगामी जनगणना को लेकर गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ और छत्तीसगढ़ जनगणना कार्य निदेशक कार्तिकेय गोयल ने पत्रकार वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। मनोज कुमार पिंगुआ ने बताया कि राज्य में जनगणना की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहला चरण मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का होगा, जो 1 मई से 30 मई 2026 तक चलेगा। इसके बाद दूसरा चरण फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना के रूप में आयोजित किया जाएगा। बता दें कि इस बार देश में पहली बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल तरीके से की जाएगी। नागरिकों को स्वयं ऑनलाइन जानकारी भरने का विकल्प भी मिलेगा। इसके लिए 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिसके बाद प्रत्येक व्यक्ति को SE ID जनरेट की जाएगी। इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन करेंगे।

CG में बवाल – शराब तस्करों ने भीड़ भड़काई, पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला, TI सहित कई घायल

जनगणना में सर्वे के दौरान पूछे जाएंगे ये 33 सवाल

गौरतलब है कि जनगणना के पहले चरण के दौरान घर-घर सर्वे कर लगभग 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें मकान की स्थिति, सुविधाएं और परिवार से जुड़ी जानकारी शामिल होगी। यह पूरी प्रक्रिया मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल रूप में संपन्न की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना कार्य जनगणना अधिनियम 1948 के तहत किया जाएगा और सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी। किसी भी कानूनी या जांच प्रक्रिया में इन आंकड़ों का उपयोग नहीं किया जाएगा।

मकान से जुड़े सवाल

  1. भवन नंबर
  2. जनगणना मकान नंबर
  3. फर्श किस चीज का बना है
  4. दीवार किस चीज की बनी है
  5. छत किस चीज की बनी है
  6. मकान का उपयोग (रहने, दुकान आदि)
  7. मकान की हालत कैसी है

परिवार से जुड़े सवाल

  1. घर का नंबर (परिवार के लिए)
  2. कुल कितने लोग रहते हैं
  3. परिवार के मुखिया का नाम
  4. मुखिया का लिंग (पुरुष/महिला/थर्ड जेंडर)
  5. मुखिया किस वर्ग से है (SC/ST/अन्य)
  6. मकान अपना है या किराए का
  7. परिवार के पास रहने के लिए कमरों की संख्या
  8. कितने शादीशुदा जोड़े हैं

सुविधा से जुड़े सवाल

  1. पीने का पानी कहां से आता है
  2. पानी की सुविधा घर में है या बाहर
  3. बिजली/रोशनी का मुख्य साधन
  4. शौचालय है या नहीं
  5. शौचालय का प्रकार
  6. गंदे पानी की निकासी कैसे होती है
  7. नहाने की जगह है या नहीं
  8. रसोई है या नहीं, LPG/PNG है या नहीं
  9. खाना पकाने का मुख्य ईंधन

डिजिटल और सामान से जुड़े सवाल

  1. रेडियो/ट्रांजिस्टर है या नहीं
  2. टीवी है या नहीं
  3. इंटरनेट सुविधा है या नहीं
  4. लैपटॉप/कंप्यूटर है या नहीं
  5. मोबाइल/फोन है या नहीं

वाहन और अन्य जानकारी

  1. साइकिल/स्कूटर/बाइक है या नहीं
  2. कार/जीप/वैन है या नहीं
  3. परिवार कौन सा अनाज ज्यादा खाता है
  4. मोबाइल नंबर (सिर्फ जनगणना के लिए)

गलत जानकारी देने पर हो सकती है कार्रवाई, 1,000 रुपये तक जुर्माने का प्रावधान

इन सभी सवालों की सही जानकारी देना अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति गलत सूचना देता है या जनगणना कार्य में सहयोग नहीं करता है, तो उस पर कार्रवाई की जा सकती है। जनगणना अधिनियम 1948 के तहत ऐसे मामलों में 1,000 रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराए।

Chhattisgarh Road Accident: NH-30 पर जोरदार टक्कर, बस-ट्रक भिड़ंत में 12 से ज्यादा यात्री घायल, मची अफरा-तफरी

प्रदेशभर में 62,500 अधिकारी-कर्मचारियों की होगी तैनाती

प्रदेश में जनगणना के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। लगभग 62,500 अधिकारी-कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी, जिनमें 47 जिला जनगणना अधिकारी, 250 जिला स्तरीय अधिकारी, 472 चार्ज अधिकारी, 1,160 मास्टर ट्रेनर, 51,300 प्रगणक और 9,000 पर्यवेक्षक शामिल हैं। राज्य के 33 जिलों, 195 नगरीय निकायों और 252 तहसीलों के साथ-साथ लगभग 19,978 गांवों में सर्वे कार्य किया जाएगा। इसके लिए करीब 49,000 मकान सूचीकरण ब्लॉक बनाए गए हैं। जनगणना से जुड़े सवालों के लिए 16 अप्रैल 2026 से टोल फ्री नंबर 1855 भी जारी किया जाएगा।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026