
कुसमुंडा में भगवान जगन्नाथ मंदिर का भूमिपूजन और शिलान्यास कार्यक्रम हुआ संपन्न, पूजा में सपत्नी यजमान बने जीएम राजीव सिंह…
सतपाल सिंह
कोरबा – ओडिसा राज्य में स्थित भगवन जगन्नाथ मंदिर के तर्ज पर कुसमुंडा क्षेत्र के आदर्श नगर में भी महाप्रभु जगन्नाथ जी का भव्य मंदिर का निर्माण होना है। जिसका भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम आज सोमवार को सम्पन्न हुआ। गायत्री मंदिर के पास बनने वाले भगवान जगन्नाथ मंदिर के लिए भूमि की व्यवस्था एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन द्वारा की गई है। जहां आज सोमवार को भगवान जगन्नाथ जी के मंदिर का भूमिपजन और शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम की तैयारी बीते कई सप्ताह से ही समिति द्वारा शुरू कर दी गई थी। कार्यक्रम स्थल पर टेंट और कुर्सी के अलावा आगुंतको के लिए भोग प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र के मुखिया राजीव सिंह अपनी धर्मपत्नी के साथ भूमिपूजन में यजमान बने, पूरी से आएं पंडितो के द्वारा पूरे विधि विधान से पूजा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। पूजा कार्यक्रम में कुसमुंडा जीएम के अलावा निर्देशक मुख्य अथिति वीरंची दास निदेशक कार्मिक SECL बिलासपुर, विशिष्ट अतिथि एस. के. मोहन्ति, महाप्रबंधक, SECL गेवरा क्षेत्र, दीपक पंड्या, महाप्रबंधक, SÉCL कोरबा क्षेत्र, संजय कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक, SECL दीपका क्षेत्र,आलोक कुमार, महाप्रबंधक (सिविल / कल्याण), SECL बिलासपुर, दुर्गा प्रसाद सामल, (का/औ.स गैर अ. स्थापना), शुभांकर परीड़ा, महाप्रबंधक, श्रम शक्ति, SECL बिलासपुर, विप्रा चरण शेट्टी, महाप्रबंधक, CMPF / मानव संसाधन SECL बिलासपुर, श्रमिक संगठनों के नेता, क्षेत्र के पार्षद और जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक गण शामिल हुए। इस ऐतिहासिक आयोजन में क्षेत्र के हजारों लोगों ने भोग प्रसाद ग्रहण किया। समिति द्वारा सभी आगुंतक और श्रद्धालुजनों को परिसर कतार बद्ध बैठा कर भोग प्रसाद खिलाया गया। लिंक पर जाकर देखें कार्यक्रम की वीडियो…. https://youtube.com/@groundzeronewstube8929?si=KeG543mZWPbossot