Chhattisgarh

फ्लोरा मैक्स पीड़ित महिलाओं को लोन रिकवरी के नाम पर धमका रहे एजेंटों के खिलाफ कोरबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

सतपाल सिंह

KB Automobile kusmunda korba

फ्लोरा मैक्स पीड़ित महिलाओं को लोन रिकवरी के नाम पर धमका रहे एजेंटों के खिलाफ कोरबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

 

कोरबा पुलिस द्वारा माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के एजेंटों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई

 

पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश कुमार ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में कोरबा जिले में कार्यरत विभिन्न माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के एजेंट द्वारा फ्लोरा मैक्स कंपनी की ठगी की शिकार महिलाओं को लोन रिकवरी के नाम पर धमकाए जाने पर एजेंटों के विरुद्ध सतत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

अब तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में उपरोक्तनुसार 11 एफआईआर दर्ज की गई हैं ।

उपरोक्त दर्ज एफ आई आर अनुसार अब तक कुल 09 प्रकरणों में 10 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर , शेष प्रकरणों में आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

 

नाम गिरफ्तार आरोपीगण :—–

 

1. बंधन बैंक एजेंट *करण जाटवर और अजय यादव ।

2. एच डी एफ सी बैंक एजेंट *गौतम उपाध्याय , पवन दुबे और अरुण लकड़ा

3. L&T माइक्रोफाइनेंस एजेंट *अभिषेक यादव ,पुष्पेंद्र खरवार, सोनू खान , रमेश साहू और देव टंडन

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026