Chhattisgarhछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को बड़ा झटका, संयुक्त महामंत्री से सचिव तक 17 नेताओं ने एक साथ छोड़े पद

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन के भीतर एक बार फिर गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है, यहां जिला स्तर पर संयुक्त महामंत्री, महामंत्री और सचिव समेत 17 पदाधिकारियों ने एक साथ अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। सामूहिक इस्तीफे का पत्र अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवान की मौत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक

बताया जा रहा है कि ये सभी इस्तेफा देने वाले 17 कार्यकर्ता पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव गुट के समर्थक हैं। दरअसल, हाल ही में संगठन ने जिला अध्यक्ष शशि सिंह को सूरजपुर का कमान दिया गया है। जिसके बाद से टीएस सिंह देव के समर्थकों में नाराजगी चल रही थी। ऐसे में जिले की कार्यकरणी घोषित की गई थी।

Kanker Naxal Operation: सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, डंप किए गए हथियार और IED बरामद

कई लोगों ने ये बताया है कि बड़े नेताओं से नहीं पूछा गया था। साथ ही ये भी बात सामने आ रही है कि जो ​पूर्व डिप्टी सीएम ​टीएस सिंह देव गुट के समर्थक है पद नहीं दिया गया। कार्यकर्ताओं का ये भी आरोप है कि जिला अध्यक्ष और संगठन स्तर पर उनके साथ लगातार अनदेखी की जा रही थी। इस्तीफा देने वालों में पूर्व मंत्री खेल साय सिंह की बहू का नाम भी शामिल है, जिससे मामला और ज्यादा चर्चाओं में आ गया है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026