Chhattisgarhछत्तीसगढ

प्रश्नकाल LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र, चौथे दिन भूपेश बघेल ने उठाया कस्टोडियल डेथ का मुद्दा

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह मंत्री विजय बघेल को घेरते हुए प्रदेश में कस्टोडियल डेथ का मुद्दा उठाया. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से सवाल किया कि जनवरी, 2025 से 31 जनवरी, 2026 की अवधि में राज्य के जेलों में कितनी अस्वाभाविक मृत्यु हुई हैं? क्या इन सभी प्रकरणों में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप न्यायिक जांच पूर्ण कर ली गई है?

Bijapur Naxal Encounter: बीजापुर में बड़ी मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 2 नक्सलियों को किया ढेर; हथियार और विस्फोटक जब्त

इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि राज्य की जेलों की वर्तमान क्षमता के विरुद्ध कैदियों की संख्या 150% से अधिक होने का क्या कारण है? क्या पिछले एक वर्ष (जनवरी, 2025 से 31.01.2026 तक) में राज्य में हत्या, लूट और फिरौती जैसे जघन्य अपराधों में 35% की वृद्धि हुई है? राज्य में पिछले 12 महीनों में पुलिस द्वारा पकड़े गए अंतर्राज्यीय ड्रग तस्करों की सूची दें?

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना, मौसम रहेगा शुष्क

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि जनवरी, 2025 से 31 जनवरी 2026 तक की अवधि में राज्य की केन्द्रीय एवं जिला जेलों में कुल 66 बंदियों की मृत्यु हुई है. उक्त बंदियों के प्रकरणों में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 18 प्रकरणों में न्यायिक मजिस्टेट जांच की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है, वहीं 48 प्रकरणों में न्यायिक मजिस्टेट जांच की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है.

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026