FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

Chhattisgarh : मोहन मरकाम आज लेंगे मंत्री पद की शपथ, कुछ मंत्रियों के बदले जाएंगे विभाग

विधानसभा चुनाव से चार महीना पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बदलाव के बाद अब भूपेश मंत्रिमंडल में बदलाव होने जा रहा है। तेजी से घटे राजनीतिक घटनाक्रम में दीपक बैज के प्रदेश अध्यक्ष बनने के 12 घंटे के अंदर ही प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह से इस्तीफा ले लिया गया है।

प्रेमसाय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मंत्रिमंडल में किसे शामिल करना है और किसे बाहर करना है, यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है। उनसे इस्तीफा मांगा गया और उन्होंने प्रक्रिया के तहत इस्तीफा दे दिया है। इस बीच, चर्चा यह है कि प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम को भूपेश सरकार में शामिल किया जा सकता है। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन शुक्रवार को मोहन मरकाम को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। राजभवन में शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू हो गई है।

इससे पहले गुरुवार दोपहर में मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री बघेल ने संकेत दिया था कि कुछ और बदलाव हो सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा था कि कहा कि संगठन में लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी मिलती रहती है। मोहन मरकाम का कार्यकाल समाप्त हो चुका था। रायपुर महाअधिवेशन में पारित हुआ था कि 50 प्रतिशत पद पर 50 साल के कम उम्र वालों को जगह मिलनी चाहिए। हमारे यहां से शुरुआत हो रही है, दीपक बैज अभी मुश्किल से 42 वर्ष के हैं। नौजवान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपी गई है। आगामी चुनाव में इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *