FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

Chhattisgarh: खुद को गृहमंत्री का पीए बताकर रेत खदान मैनेजर को दे रहा था धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भाटापारा : गिधपुरी थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा के फर्जी पीए बनकर रेत खदान के मैनेजर को धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अमन कुमार कोसले (20) निवासी ग्राम नवरंगपुर, थाना दाढ़ी, जिला बेमेतरा के रूप में हुई है।

गोठान बंद.. अब राज्य के हर ब्लॉक में बनेंगे गोधाम, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने बताई पूरी प्लानिंग

प्रार्थी इंद्रजीत मिरी, दतरेंगी रेत खदान के मैनेजर, ने थाना गिधपुरी में शिकायत दर्ज की थी कि 30 अप्रैल 2025 को सुबह 11:38 बजे उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉलर ने खुद को गृह मंत्री का पीए ‘नमन कुमार’ बताते हुए अवैध रेत खनन का आरोप लगाकर कार्रवाई की धमकी दी।

CG: हाईकोर्ट में 12 मई से 6 जून 2025 तक ग्रीष्म अवकाश, वेकेशन जज करेंगे अत्यावश्यक मामलों की सुनवाई

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर गिधपुरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपी की पहचान की। पूछताछ में अमन कोसले ने अपराध स्वीकार किया। उसके खिलाफ धारा 319 बीएनएस सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026