ChhattisgarhKorbaNATIONALSECL

ब्रेकिंग न्यूज – कुसमुण्डा में एटक यूनियन को लगा बड़ा झटका, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित 550 कर्मचारियों ने इंटक का थामा दामन

सतपाल सिंह के साथ ओम गवेल की खबर

ब्रेकिंग न्यूज – कुसमुण्डा में एटक यूनियन को लगा बड़ा झटका, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित 550 कर्मचारियों ने इंटक का थामा दामन

कोरबा जिले के एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र में एटक यूनियन बड़ा झटका लगा है, एटक कुसमुण्डा क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष बी.एल. महंत (राजवीर) के नेतृत्व मे पदाधिकारियों सहित एटक के 550 सदस्यों ने एक साथ एटक यूनियन को अलविदा कहते हुये बीते दिनों एसईकेएमसी (इंटक) यूनियन का दामन थाम लिया है।

विदित हो कि दिनांक 15.02.2026 को एटक कुसमुण्डा क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद 66 पदाधिकारियों ने उनके समर्थन मे सामूहिक इस्तीफा दे दिया था, बीते कल दिनांक 22.02.2026 को सामुदायिक भवन आदर्शनगर कुसमुण्डा में एसईकेएमसी (इंटक) यूनियन का कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित किया गया था, उक्त कार्यकर्ता सम्मलेन में मुख्य अतिथि के रूप मे एसईकेएमसी (इंटक), एसईसीएल के केंद्रीय अध्यक्ष एवं एसईसीएल संचालन समिति के सदस्य गोपाल नारायण सिंह, सह-अतिथि केंद्रीय महामंत्री प्रीतम नाथ पाठक, अतिथि केंद्रीय कोषाध्यक्ष संदीप चौधरी, कोरबा क्षेत्र के कार्यकारी अध्यक्ष किशोर सिन्हा, महामंत्री संदीप राय, कोषाध्यक्ष माजिद, सीडब्लूएस कोरबा के अध्यक्ष दिलीप सिंह, सचिव भोजराम सतरंगे, गेवरा क्षेत्र के अध्यक्ष दूषियंत मिश्रा, महामंत्री जीवरान चंद्रा, दीपका क्षेत्र के अध्यक्ष सतीश सिंह, महामंत्री संजीव शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उक्त कार्यकर्ता सम्मलेन में एटक को अलविदा कर बी.एल. महंत (राजवीर) के नेतृत्व में महिला कामगार श्रीमती ईश्वरी देवी कुर्मी, श्रीमती हेमंत बाई, श्रीमती कौशिल्या बाई, श्रीमती रखमणि, श्रीमती हेमलता यादव, श्रीमती प्रेमलता यादव, श्रीमति रानू चंद्रा, श्रीमती छाया साहू, श्रीमती सुमित्रा देवी, सुश्री श्रद्धा देवरा, सुश्री टेसू यादव, सुश्री रीतू यादव साथ ही शंकर सिंह, नरेश साहू, वीरेंद्र कुमार टंडन, महेंद्रपाल यादव, महावीर पटेल, विनय कुमार स्वर्णकार, मंतोष कुमार, शैलेन्द्र सिंह, छत्रसाल कश्यप, पारस तिवारी, भूपेंद्र कुमार मेहर, संजय कुमार गुप्ता, अभिनव त्रिपाठी, संदीप देवांगन, हुंकारेश्वर, सचिन पयासी, प्रशांत तिवारी, पूरन लाल लाठिया, धर्मेंद्र साहू, देवेश मिश्रा सहित 550 कर्मचारियों ने एसईकेएमसी (इंटक) यूनियन का दामन थामा, कार्यक्रम का संचालन इंटक कुसमुण्डा क्षेत्र के अध्यक्ष राजू लाल सोनी ने किया तथा क्षेत्रीय महामंत्री नवल किशोर सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे इंटक कुसमुण्डा के पदाधिकारी निर्मल कुमार चंद्रा, उवैश अहमद, हरि महाकुण्ड, सचदेव, सूरज सागर, के.पी. विश्वकर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों की अहम भूमिका रही है।

ब्रेकिंग न्यूज – कोरबा कुसमुंडा से गेवरा दीपका के लिए नया अंडर ब्रिज बायपास मार्ग हुआ शुरू…

Om Gavel Bureau Korba

State Affairs Reporter Om Gavel is a state and local affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues, local news in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments and all local activity in concern with crime and administration. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting and all local issue Editorial Responsibility Om Gavel follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact: humara.kusmunda.omgavel@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026