ChhattisgarhKorbaNATIONALSECL
ब्रेकिंग स्कूलों में दशहरा दीवाली पर 6 – 6 दिनों की छुट्टी, रविवार मिलाकर 8 – 8 दिनों की छुट्टी

ब्रेकिंग स्कूलों में दशहरा दीवाली पर 6 – 6 दिनों की छुट्टी, रविवार मिलाकर 8 – 8 दिनों की छुट्टी

रायपुर – स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में दशहरा, दीपावली के साथ ही शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। अपर सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्कूलों में दशहरा पर छुट्टियां 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रहेंगी। इसी तरह दीपावली पर 20 से 25 अक्टूबर तक अवकाश घोषित किया गया है। शीतकालीन छुट्टी 22 से 27 दिसंबर अर्थात 6 दिनों की रहेगी। उक्त छुट्टियां शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों के अलावा बीएड, डीएड एवं एमएम कॉलेजों में लागू होंगी। सरकार ने भले ही इन तीनों मौकों पर छह-छह दिनों की छुट्टी दी है, लेकिन छुट्टियों की शुरुआत और उसके बाद की तारीख में रविवार होने की वजह से असल में स्कूली छात्रों को 8-8 दिनों की छुट्टी मिलेगी।






