Chhattisgarh
भाजपा नेता रामेश्वर वैष्णव को सर्वमंगला मंडल में बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए महामंत्री
सतपाल सिंह

भाजपा नेता रामेश्वर वैष्णव को सर्वमंगला मंडल में बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए महामंत्री
कोरबा – जनता पार्टी सर्वमंगला कोरबा अंतर्गत सर्वमंगला नगर मंडल के अध्यक्ष मनीष मिश्रा रामेश्वर वैष्णव को मंडल में बड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है,जिसके तहत उन्हें सर्वमंगला मंडल का महामंत्री बनाया गया है। श्री वैष्णव लंबे समय से भाजपा में सक्रिय है,इससे पूर्व वे बांकी मोगरा मंडल में उपाध्यक्ष रहे है,साथ ही संगठन में उन्होंने अनेकों महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन सफलतापूर्वक किया है। उनकी संगठन के प्रति सच्ची निष्ठा और आस्था के परिणामस्वरूप उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हे मंडल अध्यक्ष सहित क्षेत्र के सभी भाजपा पदाधिकारियों द्वारा बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।